समस्तीपुर :- बोल बम, हर-हर महादेव की जय घोष से सावन की पहली सोमवारी पर थानेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर में 10 से 15 हजार लोगों के जलाभिषेक करने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के इस मंदिर की पौराणिक आस्था रही है। मंदिर को लेकर कई किंवदंती भी प्रचलित है।
यह मंदिर जिला मुख्यालय में स्थित है। मुख्यालय में होने के कारण इस मंदिर का एक अलग ही महत्व है। इस मंदिर की भी कई पुरानी किंवदंती हैं। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही महिला और पुरुष की लंबी लाइन लगी रही। सावन को लेकर मंदिर को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए नगर पुलिस द्वारा यहां करीब 100 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर के गर्भगृह में भी महिला और पुरुष जवान को तैनात किया गया है।
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…
समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर मुख्य शाखा के 51वें स्थापना वर्ष के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता…
समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…