समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के एक वार्ड में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया। इलाज के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर भेज दिया। इस मामले का आरोपित युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीड़िता की मां अपने घर के दरवाजे के बाहर कुछ अन्य महिलाओं के साथ बातचीत कर रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस का एक गूंगा युवक (18 वर्ष) उसके घर में घुस गया, जहां बच्ची सोई हुई थी। युवक मानसिक रूप से पूर्णत: स्वस्थ है। युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया तथा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे परंतु तब तक युवक वहां से फरार हो चुका था। इस मामले में पटोरी पुलिस ने पीड़िता की मां का बयान दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…