Samastipur

सदर अस्पताल में नहीं सुधर रही व्यवस्था; रोस्टर और समय से नहीं आते हैं अधिकांश डॉक्टर, एक या दो ड्यूटी कर महीने भर की बनती है हाजरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर का पेंच नहीं सुलझ रहा है। रोस्टर ड्यूटी बनने के बावजूद डाक्टर के ड्यूटी पर नहीं होने से मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कागज पर भले ही डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी लगी हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सदर अस्पताल का आलम यह है कि अधिकांश डॉक्टर सप्ताह में एक या दो दिन ही ड्यूटी करते हैं। लेकिन उनकी उपस्थित सभी दिन दर्ज होती है।

डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति के लिए नए एसओपी मानक के अनुसार रोस्टर की ड्यूटी बनाई गई। जिसमे कम से कम प्रत्येक सप्ताह 48 घन्टे की ड्यूटी रोस्टर को तैयार कर दिया गया। लेकिन व्यवस्था पहले वाली ही है। कोई डॉक्टर सप्ताह में एक या दो ड्यूटी करते हैं तो कोई सप्ताह में लगातार 24 घंटे की ड्यूटी करने के बाद नजर नहीं आते हैं। डयूटी रोस्टर के अनुसार जब मरीज संबंधित डॉक्टर को खोजते पहुँचते हैं तो डॉक्टर नही मिलते और वापस लौट जाते हैं।

सीसीटीवी की जांच से खुल सकता पोल :

डॉक्टरों की निगरानी के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर ओपीडी में सीसीटीवी लगाया गया। ताकि यह पता लग सके की कौन डॉक्टर कब आ रहे हैं और कब जा रहे हैं। इसके बावजूद डॉक्टर का आना-जाना अपने समय अनुसार ही होता है। जिसके कारण ओपीडी में मरीजों को इंतजार करना मजबूरी हो गई है। वही इमरजेंसी में एक ही डॉक्टर कई दिनों तक ड्यूटी करते हैं, जिसकी जांच से भी डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर खुलासा हो सकता है।

बोर्ड पर नहीं रहता है नाम अंकित :

सदर अस्पताल की इमरजेंसी एवं प्रसव कक्ष में मरीजों की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड भी लगाया गया है। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर व कर्मचारियों का नाम अंकित होना है। प्रसव कक्ष में डॉक्टरों एवं कर्मियों के नाम भले ही अंकित रहता है। लेकिन इमरजेंसी में लगे बोर्ड में डॉक्टर व कर्मियों का नाम अंकित नही होता है। जिससे किन डॉक्टर व कर्मियों की ड्यूटी है इसका अंदाजा किसी को नहीं मिल पाता है।

बाइट :

‘सभी चिकित्सकों को अपने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने का आदेश दिया गया है। साथ ही ओपीडी में भी निर्धारित समय से आने को कहा गया है। जो डॉक्टर विलंब से आते हैं, उनसे जवाब भी पूछा जाता है। कभी-कभी इमरजेंसी होने पर ही ड्यूटी का एक्सचेंज होता है।’

– डॉ गिरीश कुमार, डीएस, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

9 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर बाइक सवार बदमाशों ने टोटो सवार महिला से 49 हजार रुपयो से भरा बैग झपटा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

3 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

8 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

12 घंटे ago