Samastipur

CTET की परीक्षा आज, समस्तीपुर में डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को बनाया गया सिटी कॉर्डिनेटर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के तत्वावधान में होने वाली सीटेट की परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा दो पालियों में आज 7 जुलाई को ली जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए शहर में अभ्यर्थी पहुंच चूके हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा कराने व परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए परिषद की ओर से हर केंद पर दो दो आब्जर्बर की तैनाती की है।

जिला स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल हरपुर एलौथ के प्रिंसिपल नीरज कुमार सिंह को सिटी कॉर्डिनेटर बनाया गया है। उन पर सभी केन्द्रों पर कदाचारमुक्त व निष्पक्ष परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने की जवाबदेही दी गई है। इस परीक्षा में 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी दोनों पालियों को मिला कर शामिल होंगे। पहली पाली में पेपर 2 व दूसरी पाली में पेपर 1 की परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से साढ़े चार बजे तक ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago