Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर DM के सामनें धरना-प्रदर्शन की घोषणा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल के जमीन की मापी करा अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर नागरिक मंच ने विगुल फूंक दिया है। माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि भाजपा नेता मनोज गुप्ता समेत अन्य के कब्जे से सदर अस्पताल का अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इस मांग को लेकर नागरिक मंच, आइसा, आरवाईए आदि संगठनों के संयुक्त बैनर तले 27 जुलाई को सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए आइसा- आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल केशरेहिंद नेचर के खेसरा संख्या-17-18, रकबा 4 एकड़ 71 डिसमिल जमीन पर फैला अस्पताल है। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि हाल ही में कथित तौर पर भाजपा नेता मनोज गुप्ता सिविल सर्जन समेत कुछ अन्य अधिकारियों को मिलाकर अस्पताल के दक्षिण-पश्चिम बाउंड्री को तोड़कर जमीन कब्जा कर लिए हैं। कब्जा के जमीन पर ईंट का पीलर, सड़क निर्माण एवं ढ़लाई करवा लिए हैं।

उन्होंने कहा कि सिर्फ सदर अस्पताल ही नहीं तालाब, पोखर, स्कूल, कालेज, कुंआ, पुल, सीमा, बेनामी आदि जमीन पर भूमाफिया नगर निगम क्षेत्र समेत संपूर्ण जिले में कब्जा जमाये बैठे हैं और अंचल एवं जिला प्रशासन चैन की नींद सो रही है। यह अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ आम जनता को इक्ट्ठा कर आंदोलन चलाया जाएगा।

माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर अस्पताल की जमीन मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कर जमीन वापस लेने, दोषियों पर कारवाई करने अन्यथा 27 जुलाई को आइसा, आरवाईए, नागरिक मंच के बैनर तले सरकारी बस स्टैंड से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। माले नेता ने जिला वासियों से इस आंदोलन में भाग लेकर अस्पताल की जमीन बचाने को और सामाजिक कार्य के लिए आगे आने की अपील की है।

सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

SDO और सिविल सर्जन ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

15 सेकंड ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

38 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

24 घंटे ago