Samastipur

समस्तीपुर RPF ने यात्री का ट्रेन में छूटा लैपटॉप और सर्टिफिकेट बरामद कर सुरक्षित लौटाया, यात्री ने कहा- “गुड रेलवे, गुड RPF”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- ट्रेन में यात्रा के दौरान लैपटॉप व सर्टिफिकेट छोड़कर उतरे यात्री को समस्तीपुर आरपीएफ ने सकुशल सभी सामान लौटा दिया। अपना सामान सही सलामत मिलने के बाद यात्री ने समस्तीपुर आरपीएफ टीम को बधाई देते हुए कहा कि गुड रेलवे, गुड आरपीएफ। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा निवासी छात्र प्रत्युष स्वर्ण स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली से मुजफ्फरपुर आया था।

यह घटना एक जुलाई की है। जब ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची तो छात्र ट्रेन से उतर गया। प्लेटफार्म से बाहर निकलने के बाद उसे आभास हुआ कि कोच संख्या बी थ्री के बर्थ संख्या 51 पर वह अपना लैपटॉप वाला बैग छोड़ आया है। जिसमें उसका सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी था। जबतक वह वापस लौटा तब तक ट्रेन मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर खुल चुकी थी। इसके बाद छात्र ने तत्काल इसकी सूचना समस्तीपुर आरपीएफ को दी।

सूचना मिलने पर आरपीएफ समस्तीपुर की महिला सिपाही फ्रंटी मीणा और हवलदार उमेश गौतम ने ट्रेन आते ही बी थ्री कोच की तलाशी ली। इस दौरान बर्थ संख्या 51 पर यात्री का बैग मिला। जिसमें लैपटॉप, शैक्षणिक प्रमाण पत्र था। जिसके बाद बैग को आरपीएफ पोस्ट पर लाकर यात्री को सूचना दी गयी। सूचना पर यात्री मंगलवार को समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचा और अपना यात्रा का टिकट, पहचान पत्र दिखाया। जिसके बाद उसे यात्री को लैपटॉप, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। लैपटॉप की कीमत लगभग साठ हजार रुपए थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

1 घंटा ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

12 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

13 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

13 घंटे ago