बिहार के डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने करीब 22 महीने बाद अपना मुरेठा (पगड़ी) उतार दी है। सम्राट ने अयोध्या में बुधवार सुबह सरयू नदी के अंदर डुबकी लगाकर अपना मुरेठा रामलला को समर्पित किया। उन्होंने अपना मुंडन भी कराया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 200 से ज्यादा सीटें जिताने का नया संकल्प भी लिया है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से गोपालगंज होते हुए शाम में अयोध्या पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान वे सरयू घाट पर भी पहुंचे और नदी में डुबकी लगाई। सरयू में स्नान के बाद सम्राट चौधरी ने अपना मुरेठा रामलाल को अर्पण कर दिया। उन्होंने यहां मुंडन भी कराया।
मुरेठा उतारने के बाद मीडिया से बातचीत में सम्राट ने कहा कि उन्हें अपनी पगड़ी श्रीराम को समर्पित करनी थी। आज उन्होंने अयोध्या आकर सरयू नदी में स्नान करके बीते 22 महीने से जो मुरेठा बांध रखा था, उसे भगवान राम के चरणों में अपनी पगड़ी भगवान राम के चरणों में समर्पित की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बिहार चुनाव में एनडीए को 243 में से 200 से ज्यादा विधानसभा सीटें जिताने का लक्ष्य है। रामलला के दर्शन करने के बाद सम्राट चौधरी वापस बिहार के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने मुरेठा बांधा था। उन्होंने संकल्प लिया था कि नीतीश कुमार को जब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा देंगे, तब तक वे अपना मुरेठा नहीं उतारेंगे। उस समय नीतीश महागठबंधन में थे और सम्राट की पार्टी बीजेपी विपक्ष में थे। हालांकि, जनवरी 2024 में सत्ता के समीकरण बदले और नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर वापस एनडीए में आ गए।
सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश को पद से हटाने की उन्होंने प्रतिज्ञा ली थी। मगर बीजेपी नेतृत्व ने जब नीतीश कुमार के साथ जाने का फैसला लिया तो उन्होंने अपने व्यक्तिगत संकल्प को दरकिनार करने का फैसला लिया। सम्राट ने यह भी कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने दोबारा एनडीए के सहयोग से सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में उनका संकल्प पूरा हो गया।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…