Samastipur

विभूतिपुर डबल म’र्डर केस मामले में CCTV फुटेज में दिख रहे इन तीन बदमाशों पर दर्ज हुई FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना अंतर्गत महमदपुर सकड़ा गांव में डेयरी परिसर स्थित सीएसपी में लूट के बाद बदमाशों द्वारा महिला व एक कर्मी के डबल मर्डर मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले को लेकर तीन अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा पुलिस को अब तक कुछ खास साक्ष्य नहीं मिल सका है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर रोसड़ा एसडीपीओ सोनम कुमारी खुद मामले के जांच की मानिटरिंग कर रही है।

बता दें कि 30 जून की शाम हुए इस घटना की सीएसपी संचालक व रोटगन्ना वार्ड 12 निवासी अकलू यादव के पुत्र रजनीश कुमार के बयान पर पुराने कानून के तहत ही प्राथमिकी दर्ज हुई है, कयो3 30 जून तक पुराना नियम ही लागू था। बयान में सीएसपी संचालक ने कहा है कि वह डेयरी कैंपस में सीएसपी चलाता है। प्रत्येक दिन की भांति 30 जून को भी सीएसपी में ग्राहकों के साथ लेन-देन कर रहा था।

इस दौरान करीब 3.45 बजे एक बाइक पर तीन युवक आये। जिसमें से एक बाइक के साथ मेन गेट पर ही रुक गया। वहीं दो युवक सीएसपी में आया और उसकी कनपटी में पिस्टल सटाकर गल्ले से 8 हजार रुपए नकद और उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। उसके बाद दोनों युवक भागने लगा। इस क्रम में सीएसपी में मौजूद उसके परिवार के सदस्य और ग्राहक ने हल्ला किया।

तब दोनों युवक लौट कर आया और गोली चलानी शुरू कर दी। जिससे उसके ममेरे भाई उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल निवासी स्वर्गीय जोगी राय के पुत्र अजय यादव (28 वर्ष) और ग्राहक विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर सकड़ा निवासी मंजय सहनी की पत्नी सुशीला देवी (25 वर्ष) की मौत हो गई। सीएसपी संचालक के अनुसार, सवार तीनों युवक की उम्र 20-25 वर्ष के बीच होगी। इधर पुलिस लगातार छापेमारी कर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

10 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago