समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर ह’त्या कर दी गई है। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी स्वर्गीय रामविलास चौधरी के 33 वर्षीय पुत्र कुंदन चौधरी उर्फ छोटे के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुंदन कुमार चौधरी उर्फ छोटे ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार सुबह को घर पर दूध देने के बाद वह ई-रिक्शा लेकर सवारी के लिए निकल गए। दो बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उन्हें लगातार कॉल किया गया, लेकिन मोबाइल फोन पर कोई जवाब नहीं आया। साथ ही शाम में मोबाइल स्विच ऑफ बताया जाने लगा।
इसके बाद परिजनों ने इसकी खोजबीन शुरू की, तो रोसड़ा थाना क्षेत्र के बागोपुर दुर्गा मंदिर से पश्चिम नदी किनारे मृत अवस्था में कुंदन कुमार चौधरी की लाश पाई गई। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा है कि खिलाने पिलाने के बाद पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। घटना की सूचना पर रोसरा डीएसपी सोनल कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। हालांकि अभी तक घटना का कारण एवं आरोपियों की पहचान नहीं हुई है।
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…