समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को रेलवे ट्रैक पार कर रही एक महिला राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से कट गयी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला गांव निवासी रामचन्द्र दास की पत्नी बदमिया देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया है कि महिला अपने घर से जनसेवा एक्सप्रेस पकड़ने के लिए विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पहुंची थी।
उसी दौरान वह मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। इस संबंध में मृतका की बेटी रेणु देवी ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र दास जालंधर में रहते हैं, जिनसे मिलने के लिए उसकी मां जाने के लिए स्टेशन आयी थी।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…