Samastipur

समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक किनारे शराब के साथ धराया कारोबारी, चलती ट्रेन से तस्कर ने फेंका था शराब का पार्सल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के अटेरन चौक के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक पर लदे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर वार्ड संख्या-3 निवासी उपेन्द्र राय के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने अटेरन चौक के आसपास घेराबंदी कर कारोबारी को शराब के साथ दबोचा। पकड़े गये आरोपित के पास से 180 एमएल के 65 बोतल में 11.700 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए कारोबारी ने बताया कि तस्कर ने चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक किनारे शराब का पार्सल फेंका था जिसके बाद वहां से लेकर वह उक्त शराब को ठिकाने लगाने ले जा रहा था। इसी बीच उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई करते हुए उसे शराब के साथ दबोच लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

59 मिनट ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

2 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

4 घंटे ago