समस्तीपुर :- बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न मंडलों में टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में समस्तीपुर मंडल में 1820 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 12 लाख 16 हजार रुपये वसूल किये गये।
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध 26 जुलाई देर रात तक सभी मंडल में विशेष अभियान चलाया गया था। इस क्रम में पूमरे में कुल नौ हजार 420 बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर जुर्माना के रुप में 54 लाख 40 हजार रुपए वसूल किया गया। वहीं गुलजारबाग स्टेशन पर बस रेड मारा गया, जिसमें 140 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। जिसमें से जुर्माना नहीं देने वाले 80 बेटिकट यात्रियों को कोर्ट भेज दिया गया।
सीपीआरओ ने बताया कि टिकट जांच अभियान के तहत दानापुर मंडल में 3140 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 18 लाख 86 हजार रूपए वसूल किए गए। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 970 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माना स्वरूप 05 लाख 17 हजार रूपए। धनबाद मंडल में 920 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना स्वरूप 04 लाख 32 हजार रूपए एवं सोनपुर मंडल में इस दौरान 2570 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 13 लाख 88 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…