समस्तीपुर/पूसा :- प्रखंड क्षेत्र के चंदौली बनकुरवा चौक के समीप श्रीरामचंद्र सेवा ट्रस्ट की ओर से पौधा वितरण सह वृक्षारोपण का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन व मानव जीवन के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने लोगों से कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को एक पेड़ लगाना चाहिए। इससे हमारा समाज स्वस्थ रहेगा। अध्यक्षता ट्रस्ट के संयोजक डॉ मनोज कुमार सिंह ने की।
मौके पर रामचंद्र सिंह ने लोगों बीच पौधा का वितरण किया। संचालन समाजसेवी राकेश कुमार कुशवाहा ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया बिंदेश्वर राय, पूर्व जिपा संजय सिंह, जदयू के कौशल सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रवक्ता रामानंद सिंह, मांजन राम सिंह, रामदयालु सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवकांत सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, ऋषिकेश पटेल, मुकेश पटेल, विजय कुमार सिंह, मुरारी कुमार, विनय कुमार सिंह मौजूद थे।
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…