Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, वहीं 2 लाख का ईनामी मनिया समेत दो अपराधी फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलावाहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराध की साजिश कर रहे एक बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को देखते ही दो लाख के इनामी बदमाश मनीष उर्फ मनिया और एक अन्य अपराधी वहां से भाग निकला। पकड़े गये आरोपित की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव निवासी संतोष महतो के पुत्र विकास कुमार के रूप में बताई गयी है।

पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, आठ कारतूस, एक स्क्रीन टच मोबाइल, एक वार्ड फाई रोटर, एक लोहे का कटर, दो सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और कई अन्य दस्तावेज बरामद किया है। अपराधी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हुए थे। हालांकि, पुलिस ने अपराधियों की साजिश को विफल कर दिया है।

सदर अंचल कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी टू विजय कुमार ने मामले का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो क्षेत्र में लूट, रंगदारी, फायरिंग जैसे अपराध की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को भयभीत कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वारिसनगर थाना के कमलावाहा गांव में हथियारबंद कुछ बदमाश एकत्रित हैं और किसी बड़े अपराध की साजिश कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने उक्त स्थल पर दबिश बनाई।

इस दौरान कमलावाहा गांव में एक दुकान के पास काले रंग का बैग लिए हुए एक बदमाश खड़ा था। उसने पुलिस वाहन को देखते ही भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि, दो अन्य बदमाश दूर से ही पुलिस को देखकर भाग निकले। पूछताछ में आरोपित विकास कुमार ने पुलिस को अपने दो अन्य शागिर्दों का नाम भी बताया है। जो घटनास्थल से पुलिस को देखकर फरार हो गए।

इसमें रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा निवासी जोगिन्द्र महतो के पुत्र मनीष कुमार उर्फ मनीया और वारिसनगर थाना क्षेत्र के कमलावाहा गांव के राजकुमार सहनी के पुत्र रामकुमार सहनी शामिल हैं। सदर डीएसपी टू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित घटनास्थल से फरार आरोपित मनीष कुमार उर्फ मनीया दो लाख का इनामी बदमाश है। जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामलों में वांछित रह चुका है। वहीं गिरफ्तार आरोपित विकास कुमार भी पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। रोसड़ा थाना में आर्म्स एक्ट और रंगदारी के दो मामलों में वांछित है। जल्द ही फरार आराेपितों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

5 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

5 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

5 घंटे ago