Bihar

दरभंगा में बारह फर्जी CTET कैंडिडेट अरेस्ट, 50-50 हजार में हुई थी डील, FIR दर्ज

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान रविवार को पांच केंद्रों से 12 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार किए गए। इसमें 10 पुरुष एवं दो महिला शामिल हैं।

सभी के विरुद्ध लहेरियासराय, बहादुरपुर व सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। बताया जाता है कि रविवार को जिले में दो पाली में 41 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी दौरान फर्जी तरीके से परीक्षा देने पहुंचे 12 को पकड़ा गया।

इन स्कूलों से हुई गिरफ्तारी

लहेरियासराय के प्लस टू एमएल एकेडमी स्कूल दो, जिला स्कूल से दो, भिगो स्थित एंजेल हाई स्कूल से दो, बहादुरपुर थाना के भैरोपट्टी के नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल केंद्र से एक, सदर थाने के दरभंगा पब्लिक स्कूल दिल्ली मोड़ से एक समेत 12 की गिरफ्तारी हुई है।

परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक ने जब बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाया तो इनके निशान नहीं मिले। इसके बावजूद ये सभी खुद को सही परीक्षार्थी बताते हुए बार-बार बायोमीट्रिक में निशान लगाते रहे, लेकिन मैच नहीं हुआ। केंद्राधीक्षकों ने सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने फर्जीवाड़े की बात कबूली।

50 हजार लेकर दे रहे थे असली परीक्षा

फर्जी परीक्षार्थियों ने कहा कि 50 हजार रुपये लेकर असली छात्र कर जगह पर परीक्षा देने आए थे। पुरुष परीक्षार्थी के बदले पुरुष और महिला परीक्षार्थी के बदले महिला परीक्षा देने आई थी। इसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

प्रथम पाली में एमएल एकेडमी से मधुबनी के मधेपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर शंकरपुर निवासी राम प्रसाद यादव के पुत्र मनोज कुमार को पकड़ा गया वह दरभंगा सदर थाना के धोई निवासी रामबाबू मंडल के पुत्र श्रवण कुमार मंडल की जगह परीक्षा दे रहा था। केंद्र के गेट से उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बहादुरपुर थाने के भैरोपट्टी के नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल केंद्र से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी सोमारू प्रजापति के पुत्र मुकेश कुमार को पकड़ा गया। वह पटना के महेंद्रू के सोनू राजभर के बदले परीक्षा दे रहा था। बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि केंद्राधीक्षक हेमंत कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

क्या बोले सिटी कोर्डिनेटर

सिटी कोर्डिनेटर हीरा कुमार झा ने बताया कि सीटेट दो पाली में कुल 41 केंद्रों पर आयोजित हुई। दोनों पाली में आवंटित 20380 में से 18309 उपस्थित एवं 1990 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर आवंटित 13083 के विरुद्ध 11726 उपस्थित एवं 1357 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 16 परीक्षा केंद्रों पर आवंटित 7297 के विरुद्ध 6664 उपस्थित एवं 633 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

2 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

25 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

50 मिनट ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

18 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

24 घंटे ago