Samastipur

निर्विरोध तीसरी बार प्रमंडलीय सचिव चुने गए नवीन कुमार सिंह, वहीं अध्यक्ष चुनें गये अशोक कुमार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- नेशनल यूनियन आफ आरएमएस/एमएमएस का 21वां द्विवार्षिक अधिवेशन शहर के एक निजी सभागार में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री एमके शर्मा एवं राष्ट्रीय सहायक महामंत्री सह प्रांतीय मंत्री प्रेरित कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर के डाक अधीक्षक दिनेश शाह, सहायक डाक निदेशक अरुण कुमार मंडल एवं एनएसएच मैनेजर विक्रम कुमार मौजूद रहे। सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में चंदेश्वर सिंह महामंत्री उपस्थित थे। साथ ही पूर्व प्रमंडलीय सचिव बीके मिश्रा, पूर्व प्रमंडलीय सचिव ओपी राय की भी उपस्थित रही।

सम्मेलन के दौरान खुले अधिवेशन सत्र का संबोधन एवं प्रमंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तीसरी बार नवीन कुमार सिंह निर्विरोध प्रमंडलीय सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए। साथ ही अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार का चयन हुआ। वहीं प्रमंडलीय स्तर पर अगले सत्र के लिए कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें नूर-3 मंडलीय सचिव के रूप में गौतम कुमार एवं नूर-4 मंडलीय सचिव के रूप में रविशंकर कुमार सिंह का चुनाव सर्व समिति से किया गया। अधिवेशन के दौरान डाक कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिसमें लंबे समय से डाक कर्मचारियों के पुरानी पेंशन योजना की मांग हुई तथा सरकार के संघ विरोधी रवैया की आलोचना की गई। वहीं आठवां वेतन आयोग गठन के लिए महामंत्री से आवाहन किया गया एवं संघ को सशक्त बनाने पर जोड़ दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

57 मिनट ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

7 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

17 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

17 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

18 घंटे ago