Samastipur

समस्तीपुर: तीन महीने पहले ही हुई थी शादी अब ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मिली नवविवाहिता की ला’श

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटबसेपुरा वार्ड संख्या-6 से पुलिस ने शनिवार की शाम एक नवविवाहिता का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ चंदन की पत्नी आरती कुमारी (22 वर्ष) के रूप में की गई है। इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि उक्त युवक की शादी तीन माह पूर्व चकमेहसी थाना क्षेत्र के छोहरी गांव निवासी रंजीत दास की पुत्री आरती कुमारी (22 वर्ष) के साथ हुई थी। पारिवारिक कलह के कारण नवविवाहिता ने गले में फंदा डालकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।

वहीं मृतका के मायके वाले उनकी पुत्री हत्या का आरोप उसके ससुरालियों पर लगा रहे थे। घटना के संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष मो. फैजुल रहमान ने बताया कि मृतका के शव एवं घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाई गई है। इसके बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक घटना की प्राथमिक की दर्ज नहीं हुई थी। इधर, मृतका के मायके वालों को जुटते देख उसके ससुराल वाले घर में फरार हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

4 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

7 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago