Samastipur

समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौ’त व 4-5 लोगों के आंखों की रौशनी गायब, जहरीली शराब की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से एक युवक के मौत की बात सामनें आ रही है जबकि, उसका अन्य दोस्त बीमार है जिसका इलाज पटना और हाजीपुर के अलग-अलग निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव का है। मृतक गांव के स्वर्गीय मुन्ना राय का 25 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार बताया गया है। बुधवार की शाम 4 बजे विक्की का शव पटना से गांव पहुंचा। इससे परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। हालांकि, इस मुद्दे पर लोग उतना खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

मृतक के परिजन राज नंदन राय ने बताया कि सोमवार को विक्की ने गांव के ही 5-6 अन्य युवकों के साथ मुर्गी फॉर्म पर पार्टी मनाई थी। जहां उनलोगों के द्वारा शराब का सेवन किया गया। पार्टी के बाद अगली सुबह उसमें शामिल लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। युवकों के आंखों की रौशनी धीरे-धीरे गायब होने और लगातार उलटी होने के बाद इलाज के लिए परिजनों के द्वारा अलग-अलग जगह पर ले जाया गया। जिसमें विक्की की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई।

आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पीने से ही उसकी मौत हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी के द्वारा नहीं की गई है। वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है। पुलिस का कहना है कि पटना में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा। सूत्रों के अनुसार पुलिस गोपनीय तरीके से मामले की जांच में जुटी हुई है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

8 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

8 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

11 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

14 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

18 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

19 घंटे ago