समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल थाना में कार्यरत बीएमपी हवलदार परमानंद सिंह द्वारा एक रेल यात्री से पैसे लेने का वीडियो सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17 जुलाई की सुबह नियंत्रण कक्ष को एक वीडियो क्लिप भेजा गया था। जिसमें जानकी एक्सप्रेस डाउन ट्रेन में परमानंद सिंह के द्वारा यात्री से पैसा लेने से संबंधित था।
इस मामले की जांच के बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने तत्काल प्रभाव से हवलदार परमानंद सिंह को निलंबित कर दिया है। साथी मामले की जांच शुरू कर दी है। निलंबित अवधि के दौरान आरोपी हवलदार परमानंद सिंह को जीवन यापन भत्ता के रूप में वेतन का भुगतान किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार हवलदार परमानंद सिंह की ड्यूटी जानकी एक्सप्रेस डाउन में लगायी गयी थी। इसी दौरान किसी यात्री से उन्होंने पैसा लिया जिसका वीडियो किसी ने बना लिया। इसके बाद उक्त वीडियो को मुजफ्फरपुर रेल एसपी के यहां भेज दिया गया। इसके बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीएमपी के हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…