Samastipur

समस्तीपुर चीनी मील चौक स्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट का सेल्को इंडिया की टीम ने किया अवलोकन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- चीनी मील चौक स्थित मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट का अवलोकन सेल्को इंडिया, बैंगलोर एवं समस्तीपुर के टीम ने किया। रुरल मार्ट में सौर ऊर्जा से संचालित सोलर, इनवर्टर का निरीक्षण प्रबंधन परियोजना अधिकारी नरसिम्हा ने किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा की उपयोगिता से आर्थिक लाभ के साथ लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि लघु उद्यमियों को सौर ऊर्जा से जोड़ने में अनुदान सहायता के लिए अपने प्रधान कार्यालय से चर्चा की जाएगी। जिससे लाभार्थियों को काफी सहूलियत होगी। सेल्को इंडिया समस्तीपुर शाखा के प्रबंधक यशवंत कुमार ने कहा कि सोलर सिस्टम लगने से बिजली की बचत, स्थानीय खराबी होने या बिजली कटने पर इंतजार नहीं करना पड़ता है।

औसेफा के सचिव ललित कुमार ने बताया कि इस रुरल मार्ट में शुद्ध पीला सरसो तेल, चना सत्तू, उड़द बड़ी, हल्दी, शहद तथा मिथिला पेंटिंग युक्त सभी उत्पाद उचित मूल्य पर विपणन की जा रही है। जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, एफपीओ के सदस्यों तथा कलाकारों के लगभग 50 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। मौके पर देव कुमार, प्रेरणा कुमारी, कोमल कुमारी, राम कुमार ठाकुर, चंदन कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

2 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

19 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

19 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

20 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 दिन ago