Samastipur

बिहार पुलिस SI भर्ती रिजल्ट जारी, रेलवे में नौकरी करते हुए समस्तीपुर के आकाश को दरोगा की परीक्षा में मिली सफलता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BSSC) ने दारोगा के 1275 पदों पर वैकेंसी का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मनियारपुर गांव निवासी कामेश्वर ठाकुर के पुत्र आकाश गुलशन ने भी सफलता हासिल की है। गांव के पुत्र को दरोगा की वर्दी मिलने की खुशी में गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है। बता दें कि आकाश फिलहाल नागपुर में भारतीय रेलवे में कार्यरत है। रेलवे में नौकरी करते हुए उन्होंने बिहार दरोगा का परीक्षा पास कर लिया है।

बिहार पुलिस दरोगा के 1275 पदों पर होंगे भर्ती :

बीपीएसएससी दरोगा भर्ती रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए बिहार पुलिस में दरोगा के 1275 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को हुई थी। जबकि मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 10 से 19 जून 2024 के बीच फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। नोटिफिकेशन के अनुसार फिजिकल टेस्ट के लिए 7623 कैंडिडेट योग्य घोषित किए गए थे। जिसमें से 6788 कैंडिडेट ही फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित हुए। 835 उम्मीदवारों ने फिजिकल टेस्ट छोड़ दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

33 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

14 घंटे ago