Samastipur

समस्तीपुर में फिर जहरीली शराब के कहर की चर्चा, दो लोगों की गई जान व अन्य की हालत गंभीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में जहरीली शराब कांड फिर चर्चा में है। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के जलालपुर गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए एक और युवक की बुधवार को मौत हो गई। उसने पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले शराब पार्टी देने वाले उसके साथी की जान चली गई थी। यानी कि शराब पार्टी करने वाले दो युवक अब तक दम तोड़ चुके हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो धंधेबाजों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था।

मोहनपुर के रामचंद्रपुर दशहरा गांव के प्रिंस को बीमार पड़ने के बाद से ही आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसकी मौत के साथ ही जहरीला पेय पदार्थ पीने से मरने वालों की संख्या दो हो गयी। इससे पहले उसी गांव के विक्की की भी बीमार होने के दूसरे दिन मौत हो गई थी। विदित हो कि विगत 17 जुलाई को विक्की ने जलालपुर स्थित अपनी मुर्गी फॉर्म में पार्टी का आयोजन किया था, जिसमे गांव के ही धंधेबाज से शराब खरीद कर लाई गई थी। इसका विक्की और प्रिंस के अलावा रूपेश, विक्रम, पंकज और सिंकू ने सेवन किया था। रात में उल्टी और दस्त के साथ सभी को कम दिखाई देने की समस्या उत्पन्न होने पर परिजनों ने अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया था।

इलाज के दौरान विक्की की मौत हो गई थी। वही गंभीर रूप से बीमार प्रिंस का इलाज चल रहा था। एक युवक को अस्पताल से परिजन घर ले आए थे जबकि अन्य तीन अभी इलाजरत ही हैं। इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद जांच के बाद गांव के ही दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। बताया गया है कि प्रिंस की मौत के बाद गांव में शव आने पर दाह संस्कार कर दिया गया।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago