Bihar

बिहार: महिला समेत सात अपहरणकर्ता अरेस्ट, घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को किया था अगवा, दिल्ली में बेचने की थी तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कैमूर के कुदरा शहर स्थित शिव चौक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से 15 जून को डेढ़ वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो अपराधियों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अगवा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में महिला समेत सात अपहर्ता को अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बेलांव थाना क्षेत्र के बेलांव से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक, स्कॉर्पियो और पांच मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है। बच्चे को अगवा करने के बाद बदमाशों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनाया था और बच्चे को लेकर यह लोग बेचने की नीयत से दिल्ली गए हुए थे। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपी कैमूर जिले के रहने वाले हैं। मुख्य सरगना पूजा कुमारी बताई जा रही है।

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि 15 जून को कुदरा थाना क्षेत्र से डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण हुआ था। त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद किया गया है। महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले को चैलेंज के रूप में लिया था। कैमूर पुलिस की डीआईयू और एंटी ह्यूमन टीम ने काम करना शुरू किया। डंप डाटा निकाला गया लेकिन बगल में जीटी रोड रेलवे स्टेशन होने के कारण उसका कोई फायदा नहीं मिल पाया।

एसपी ने बताया कि केस ब्लैक हो रहा था। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक दिखी जो रेकी करता हुआ प्रतीत हुआ। बाइक के डिटेल के आधार पर बाइक मलिक बेलान्व थाना क्षेत्र के रहने वाले के यहां छापामारी किया गया और सख्ती से पूछताछ किया गया तो वहीं से बच्चे का बरामद भी हुआ और पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ हो या। पूजा कुमारी जो महिला है यही मुख्य सरगना है। अपहरण करने के बाद दिल्ली लेकर बच्चे को गए थे। बच्चे का आधार कार्ड भी बनाया गया था आधार कार्ड पर माता का नाम अपना दी थी और पिता का नाम किसी और व्यक्ति का दिया गया था।

उन्होंने बताया कि बच्चे को दिल्ली ले जाकर बेचने की उनकी योजना थी। इन लोगों ने पहले स्कॉर्पियो से बच्चे को उठाने के लिए रेकी की थी। स्कॉर्पियो के चालक को भी पकड़ा गया है। जब स्कॉर्पियो से लोग नहीं उठा पाए तो बाइक वाले लोगों को काम सौंपा गया। फिर वह बाइक से उठाकर बच्चे को लेकर फरार हो गया। बच्चे को महिला के गुड़िया कुमारी के घर से बरामद किए गए। बच्चे को बेचने के लिए दिल्ली लेकर गए थे जिसका एविडेंस है। अब पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

7 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

9 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago