Samastipur

मवेशी को चारा देने के दौरान महिला को सांप ने डंसा, मौ’त के बाद मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना अंतर्गत धुरलख पंचायत स्थित बाबूपुर गांव में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका पंचायत के वार्ड संख्या-12 निवासी रामलला राय की 24 वर्षीय पत्नी रिंकू कुमारी बतायी गयी है। परिजनों ने बताया कि रिंकू देवी अपने दरवाजे से सटे खेत में मवेशी को चारा डाल रही थी। उसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया।

महिला के हल्ला करने पर परिजन पहुंचे और उसे वारिसनगर पीएचसी ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के परिजनों के चीत्कार से गांव गूंजने लगा। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षु दारोगा खुशबू कुमारी व चौकीदार चन्द्रवीर कुमार घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago