बिहार में एक बार फिर बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। राज्य में मानसून की स्थिति काफी कमजोर हो गई है। वर्षा नहीं होने से किसानों की परेशानी काफी बढ़ गई है। वर्षा के अभाव में राज्य में धान की रोपनी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद नहीं है।
शनिवार को कैसा रहा मौसम ?
शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान गोपालगंज और सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। दोनों जगहों पर 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
राज्य में न्यूनतम तापमान बांका में 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 36.7 एवं न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले चौबीस घंटे में स्थानीय कारणों से नवीनगर, चकाई एवं मनेर सहित आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा रिकार्ड की गई।
कब होगी बारिश ?
वर्तमान में मानसून की रेखा राजस्थान के श्रीगंगानगर, सीकर, ग्वालियर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। उसके धीरे-धीरे ऊपर की ओर ऊठने की उम्मीद है, तभी बिहार में वर्षा के आसार बन सकते हैं।
उमस ने छुड़ाया राजधानीवासियों का पसीना
राजधानी में उमस ने परेशानी काफी बढ़ा दिया है। सुबह से रात तक लोग पसीना पोछते रहे। उमस से लोगों को न तो घर में राहत मिल रही है न ही बाहर। भीषण उमस के समक्ष पंखों से भी राहत नहीं मिल रही है।
सुबह आठ बजे ही तीखी धूप और उमस से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। दोपहर बारह बजे तो वातावरण में उमस इस कदर बढ़ गई कि लोगों को खुले में खड़ा होने पर पसीना बहना शुरू हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल उमस से राहत नहीं मिलने वाली है।
समस्तीपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर बिहार की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को…
समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बाइपास सड़क से शुक्रवार की शाम बरामद शराब लदी…
भोजपुर जिले के शाहपुर से भाजपा विधायक राकेश रंजन उर्फ राकेश रंजन ओझा की सुरक्षा…
बिहार के शिवहर में बिहार पुलिस का गश्ती वाहन हादसे का शिकार हो गया. जीप…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर स्थित विशेष सर्वेक्षण कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने विशेष सर्वेक्षण कानूनगो…