Samastipur

समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने अपनी-अपनी मां के साथ किया पौधरोपण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भारत सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार 27 जुलाई को समस्तीपुर केंद्रीय विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम” पर्यावरण संरक्षण जो “ईको क्लब फार मिशन लाइफ़” पूरे एक महिना तक चलेगा। इसके तहत स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने एक सौ पौधा रोपण किया।

वन क्षेत्र के पदाधिकारी रविन्द्र कुमार रवि एवं विनीता कुमारी के सौजन्य से 100 पौधे केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता एवं अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया। जिसमें सागवान, नीम, सफेदा, अमरुद, सरिफा आदि शामिल था। इस दौरान प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ लगाकर समस्त विश्व को यह संदेश दिया है कि” पेड़ नहीं तो हम नहीं, पेड़ लगाना भविष्य बचाना है।

विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां के साथ पेड़ लगाकर यह जता दिया कि “माता प्रथमा गुरु”। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि हर खुशी के पल को यादगार बनाने के लिए हम एक पौधा तो लगा ही सकते हैं। इससे जहां हमारी खुशी दोगुनी होगी, वही पर्यावरण को सुरक्षित व बचाने में अहम भूमिका भी होगी। उन्होंने सभी से पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक बैजू सिंह ने अपने उदबोधन में पर्यावरण में पेड़ों के महत्व को बताया। पेड़, पोधौ को लगवाने एवं संरक्षित करने में रानी शर्मा, विरेन्द्र मोर्या, अमर नाथ मिश्रा, अरुण कुमार, विकास मिश्रा, गणेश कुमार, प्रियदर्शनी आदि शिक्षकों का पूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान बच्चों का उत्साह एवं लगन देखकर मानो ऐसा प्रतित हो रहा था कि अब वे पूरा पर्यावरण को हरियाली से भर देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

58 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

4 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

14 घंटे ago