समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर मंडल कारा में बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल; दी जा मत्स्यपालन की जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल कारा में बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़़ने की पहल के तहत मत्स्य पालन की जानकारी दी गयी। दो दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण में बंदियों को मत्स्यपालन के तरीकों के अलावा नर्सरी तालाब प्रबंधन, मत्स्य बीज प्रबंधन, रंगीन मछली पालन, मछलियों में होने वाली सामान्य बीमारियों एवं उपचार, मछलियों के आहार प्रबंधन के साथ राज्य एवं केन्द्र प्रायोजित विभिन्न विभागीय योजनाओं की भी जानकारी गयी।

मंडल कारा एवं जिला मत्स्य कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मत्स्य प्रशिक्षण की समाप्ति पर सभी बंदियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। ताकि मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से मिल सके। मौके पर जेल अधीक्षक निशांत ओझा एव जिला मत्स्य पदाधिकारी मो. नियाजद्दीन उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150