समस्तीपुर :- समस्तीपुर- खानपुर मुख्य पथ में सारी काली स्थान से आगे शनिवार को ई-रिक्शा से धक्का लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सारी वार्ड संख्या-14 निवासी धीरेन्द्र कुमार मिश्र के रूप में की गईं है। मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र मवेशी का चारा सिर पर लेकर अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान सड़क पार करने के दौरान नगरबस्ती की ओर से आ रहे एक ई-रिक्शा से टकरा कर असंतुलित हो सड़क पर गिर गया।
वहीं ई-रिक्शा उसके शरीर पर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गयी। उसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गयी। लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-खानपुर मुख्य पथ जाम कर दिया। इससे पहले लोगों ने ई-रिक्शा को पकड़ लिया था। हादसे की सूचना मिलने पर मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…