Bihar

छड़ी में सांप लटकाकर सहरसा-समस्तीपुर ट्रेन में सवारियों को डराने वाला धराया, प्लास्टिक के स्नेक से बना रहा था रील

छड़ी में प्लास्टिक का सांप लटकाकर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को डरा रहे युवक को आरपीएफ ने खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिया गया युवक सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का रहने वाला ईश्वर कुमार डेविड है।

युवक पर 19 जुलाई को सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन के मानसी स्टेशन पर रुकते बोगी में घुसकर यात्रियों के बीच खड़ा होकर प्लास्टिक का सांप लटकाते रील्स बनाने का आरोप है। यह आरोप भी है कि प्लास्टिक के सांप को दिखाकर उसने यात्रियों को डराया भी। इस तरह की हरकत के सामने आने पर रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और युवक को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने में आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सात दिन बाद युवक आरपीएफ की पकड़ में आया। उस पर रिपोर्ट दर्ज करते खगड़िया रेल न्यायालय भेज दिया गया है। युवक पर रील्स बनाकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि यात्रियों की सूचना पर ही उसे पकड़ने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी ने टीम गठित की है। टीम में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वीर शिव बहादुर आरक्षी अजीत राय और प्रिया रंजन कुमार सिंह थे। टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। आरोपी को खगड़िया स्टेशन से गिरफ्तार कर सहरसा लाया गया।

सोशल मीडिया पर खुदको अलग दिखाने की कोशिश आए दिन युवाओं के द्वारा होती रहती है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई दफा तो इस चक्कर में बच्चों, युवाओं की जान तक चली जाती है। विषय काफी गंभीर है। इस तरह की लापरवाही से भरी हुई हरकतें करने वाले लोगों को समझना चाहिए कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के व्यवहार से आपके अलावा अन्य लोगों को समस्या हो सकती है। इसलिए लोगों को जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

59 मिनट ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

13 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

13 घंटे ago