Samastipur

समस्तीपुर के रास्ते अब जयनगर-टाटानगर के बीच भी चलेगी साप्ताहिक ट्रेन: रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी; मिथिलांचल वासियों को राहत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से टाटानगर-जयनगर-टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया है। यह गाड़ी टाटानगर से प्रत्येक शुक्रवार को 18.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी। जयनगर से यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को 19.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

इस गाड़ी का ठहराव चांडिल, मुरी, कोटशिला, राजबेरा, धनबाद, जसीडीह, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी स्टेशनों पर होगा। इस गाड़ी के परिचालन से जहाँ मिथिलांचल और टाटानगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा मिल जाएगी, वहीं इस क्षेत्र के यात्रियों की बहुप्रतीक्षित मांग भी पूरी हो जाएगी तथा यह इस क्षेत्र के सामाजिक एवं वाणिज्यिक दृष्टी से भी लाभकारी सिद्ध होगा। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य कोच, 07 शयनयान, 03 AC/3 तथा 01 AC/2 सहित कुल 17 कोंचों का समायोजन होग।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

8 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

12 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

12 घंटे ago