Samastipur

समस्तीपुर के कमला इमरजेंसी हॉस्पीटल में हुई न्यूरोसर्जरी, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से ज’ख्मी शख्स की डॉक्टरों ने बचायी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में ही मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में शहर के चर्चित डॉ. राजेश झा ने एक और कदम बढ़ा लिया है। अब यहां भी न्यूरोसर्जरी की सफल शुरूआत हो गई है। शनिवार की शाम शहर के मोहनपुर रोड स्थित कमला इमरजेंसी हॉस्पीटल में न्यूरोसर्जरी कर डॉक्टरों ने एक गम्भीर मरीज की जान बचायी है। कमला इमरजेंसी हॉस्पीटल के एमडी डॉ. आरके झा एवं उनकी टीम को यह सफलता मिली है।

इसकी जानकारी देते हुए डॉ. प्रज्ञा भारती बताती हैं कि एक सड़क दुर्घटना में खानपुर प्रखण्ड के डेकारी निवासी ललेन्द्र कुमार (मरीज) गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें इस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। जांच के क्रम में पता चला कि सिर में गंभीर चोट आने से उनका ब्रेन हैमरेज कर गया है। साथ ही साथ खोपड़ी की हड्डी भी टूटकर अंदर धंस गई थी। जान का ख़तरा देखते हुए कमला इमरजेंसी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि यह एक कठिन काम था जिसे डॉ. आरके झा के नेतृत्व में न्यूरोसर्जन डॉ. पवन कुमार और डॉ. एस के कर्ण के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। अब मरीज़ की स्तिथि काफ़ी बेहतर है। इस उपलब्धि से उत्साहित डॉ. आरके झा बताते हैं कि समस्तीपुर में यह एक नयी शुरूआत है। आनेवाले दिनों में जल्द ही उनके द्वारा एक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की भी शुरुआत होगी। जिसमें ऑर्थो, जेनरल सर्जरी, क्रिटिकल केयर, गायनोकोलॉजी, मेडिसिन के अलावे नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और कार्डियोलॉजी की भी व्यवस्था होगी।

यह समस्तीपुर का इस प्रकार का पहला अस्पताल होगा। डॉ. झा ने कहा कि अब उनके अस्पताल में शहरवासियों को एमसीएच न्यूरोसर्जरी के द्वारा ब्रेन की सर्जरी की सुविधा दी जा रही है। इससे पहले वे हृदय के मरीजों को पेसमेकर लगाने का शुरुआत कर चुके हैं। गंभीर किडनी के मरीज़ों के लिए वेंटीलेटर पर भी डायलिसिस की सुविधा देनेवाला यह समस्तीपुर का एकमात्र अस्पताल है। साथ ही यह जिले का एक मात्र ऐसा आईसीयू है जिसमें एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर में एमडी चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

52 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago