Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में सात्विक वीणा वादन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के सभागार में मंगलवार को प्रातः 9 बजे से भारतीय संस्कृति एवं संगीत के संवर्द्धन हेतु कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था ‘स्पीक मैके’ के जिला संयोजक रणजीत निर्गुणी द्वारा एक भव्य सात्विक वीणा वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान से पधारे प्रसिद्ध वीणा वादक पं० सलील भट्ट एवं आसाम से पधारे प्रसिद्ध तबला बादक पं० कौशिक कुँवर के द्वारा भारतीय शास्त्रीय रागों पर आधारित सात्विक वीणा-वादन कार्यक्रम की यादगार प्रस्तुति की गयी।

इस अवसर पर पं० सलील भट्ट के द्वारा वीणा-परिवार के सभी वाद्य यंत्रों के धुनों से उपस्थित छात्र एवं धात्राओं को परिचय करवाया गया। इस मौके पर भट्ट जी द्वारा वीणा के कई शास्त्रीय रागों एवं धुनों की भावमय प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। इसी कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध धुन पायो जी मैने राम रतन-धन पायो, वैष्णव जन ते तेने कहिए, केशरिया बालम इत्यादि धुनो के सुरमय वादन से श्रोताओं को मन्त्र-मुग्ध कर दिया।

इनके साथ पंडित कौशिक कुँवर के द्वारा तबला वादन की जादूई संगत से सभागार तालियों से गुँजायमान हो उठा। पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रा एवं छात्राओं ने ध्यान-मुद्रा में संगीत का श्रवण किया। शास्त्रीय संगीत एवं शांतिपूर्ण धुनों से संपूर्ण वातावरण सौम्य हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित संस्था के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा आगत अतिथियों को चादर पाग एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए सबों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

5 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

6 घंटे ago