समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने गुरुवार को जिला नियोजनालय, पशुपालन विभाग व पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के दैनिक कार्यों, कर्मियों की उपस्थिति, कार्यालय भवन तथा मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। वहीं जिला पशुपालन कार्यालय एवं राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन भवनों की जानकारी ली। वहीं परिसर के अंदर कुछ जगह अतिक्रमण को देखते हुए पूरे परिसर की भूमि की नापी कराते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। राजकीय पशु चिकित्सालय की जांच के क्रम में चिकित्सकों की उपस्थिति एवं दवा की उपलब्धता की जांच की गई तथा आगामी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश जिला पशुपालन पर अधिकारी को दिया गया।
वहीं नियोजनालय द्वारा चलाई जाने वाली लाइब्रेरी की भौतिक स्थिति की जांच करते हुए निशुल्क लाइब्रेरी मे रखी गई पुस्तकों का कैटलॉग बनाकर उनको क्रमबद्ध करने का निर्देश दिया। वही लाइब्रेरी में पढ़कर सफल हुए छात्रों का डेटाबेस बनाकर अपडेट करने को कहा। नियोजनालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। उन्होंने कार्यालय में सभी कर्मियों को समय से आने सभी संचिकाओं को अद्यतन रखने एवं कार्यालय भवन को स्वच्छ बनाने और बारिश में जल जमाव से बचने के सभी व्यवस्थाओं की भी जांच की। मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। मौके पर सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…