Samastipur

गीले और सूखे कचड़े को रखें अलग-अलग ताकि अधिक से अधिक हो सके पुर्नचक्रण, समस्तीपुर के DM ने की समीक्षा बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने एमआरएफ सेंटर, प्रखंड स्तर पर निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई और सभी ग्राम पंचायतों में निर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों व पंचायतों से प्लास्टिक और सूखे कचड़े के संग्रहण प्रक्रिया को मजबूत करना होगा। ताकि जिला स्तर पर स्थापित एमआरएफ सेन्टर तक इसे पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को प्रेरित किया जाए कि वे बहुस्तरीय प्लास्टिक को 2-4 मिमी के टुकड़ों में कतरवाकर कोलतार में 1:9 के अनुपात में मिलाकर राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के तहत सड़कों के निर्माण में उपयोग करावे। लोगों के बीच भी जागरूकता फैलाना जरूरी है वे गीले और सूखे कचड़े को अलग-अलग रखें और इस एमआरएफ में एकत्र किया जा सके और अधिक से अधिक पुर्नचक्रण हो सके।

इस दौरान सीईई नवजागृति और एचडीएफसी बैंक द्वारा जिले में एमआरएफ स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की। मौके पर नगर आयुक्त केडी प्रौज्जवल, डीडीसी, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन आशुतोष आनंद, वरिष्ठ कार्यक्रम निदेशक प्रभजोत सोढ़ी, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, जिला जल एवं स्वच्छता समिति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago