Samastipur

समस्तीपुर DM के औचक निरीक्षण में सदर SDO व भूमि सुधार उप-समाहर्ता कार्यालय से रहे गायब, फटकार लगाते हुए उपस्थिति पंजी किया जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बुधवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सदर अनुमंडल कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, उर्दू भाषा कोषांग, महिला हेल्पलाइन कार्यालय एवं जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। सदर अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता समस्तीपुर सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उपस्थिति पंजी को जब्त कर लिया गया। इसके पश्चात उर्दू भाषा कोषांग कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें पदाधिकारी सहित कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए वहां की उपस्थिति पंजी भी जब्त कर ली गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में सभी कर्मी उपस्थित थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे, पृच्छा करने पर बताया गया कि विभागीय बैठक में भाग लेने हेतु पटना गए हैं।

इसके पश्चात जिलाधिकारी शिक्षा विभाग के कार्यालय में औचक पहुंचे वहां पर कुछ पदाधिकारी एवं कर्मी अनुपस्थित थे, जबकि बहुत सारे कर्मियो का बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया और उनके द्वारा कड़ी चेतावनी दी गई कि किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता एवं कार्य के प्रति लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा की कार्यालय में सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को निर्धारित समय पर आना होगा एवं अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करना होगा अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी के विरुद्ध की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा इसके पूर्व भी विभिन्न कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी एवं कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं जिनके विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक करवाई की जा रही है। इस दौरान गायब सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य डीएम के सामने शिक्षा भवन पहुंचे। जहां डीएम ने सदर एसडीओ को अपने कार्यालय में तलब किया।

DM ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

13 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

14 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

15 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

17 घंटे ago