Samastipur

समस्तीपुर के DEO ने जब वेतन किया बंद तो आनाकानी कर रहे हेडमास्टरों ने नये स्कूल में तुरंत किया योगदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद स्थानांतरित हेडममास्टरों ने वेतन बंद होने की कार्रवाई के बाद नये स्कूल में योगदान कर लिया। वे अब तक नये स्कूल में योगदान करने में आनाकानी कर रहे थे। योगदान देने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों में प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय काशीपुर समस्तीपुर की मीरा कुमारी, प्लस टू तिरहुत एकेडमी समस्तीपुर के मो. अंजारूल हक रहमानी व परियोजना दुर्गा कन्या उच्च विद्यालय सिंघिया की लक्ष्मी कुमारी शामिल हैं।

विदित हो कि प्रोन्नति व स्थानांतरण के बाद इन लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्या का हवाला देकर स्थानांतरण पर रोक लगाने का आवेदन दे रखा था। जिस पर विभाग ने विचार नहीं किया। फिर भी लम्बे समय तक सभी अपने नव पदस्थापित स्कूल में योगदान नहीं दे रहे थे। जिसके बाद डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने उन्हें अविलंब नए पदस्थापित स्कूलों में योगदान कर एचएम का प्रभार लेने को कहा था।

उन्हें कहा गया था कि उनका वेतन भुगतान पूर्व कार्यरत स्कूल से नहीं होगा। नए पदस्थापित स्कूल से ही भुगतान होगा। इसके बाद भी पूर्व के स्कूलों में ही ये तीनों प्रभारी प्रधानाध्यापक बने हुए थे। अंत में डीईओ ने उनका वेतन रोक दिया। वेतन रोक के बहुत दिनों के बाद इन लोगों ने अपने अपने स्कूलों में योगदान दिया।

ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने नियमित उक्त तीनों प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पूर्णकालिक हेडमास्टर में प्रोन्नति देते हुए नव पदस्थापित स्कूलों में तबादला किया था। इस आदेश की तिथि से तीन दिनों के अंदर नए पदस्थापित स्कूलों में योगदान देकर प्रभारी प्रधानाध्यापकों से प्रभार ग्रहण करना था।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पिछले एक मार्च 24 को आदेश जारी किया था जिसके तहत समस्तीपुर जिला सहित पूरे बिहार में हाई स्कूलों में कार्यरत वरीयतम सहायक शिक्षकों को हेडमास्टर पद पर प्रोन्नति देते हुए विभिन्न स्कूलों में पदस्थापित किया गया था। जिले से कुल 15 स्थानांतरित प्रभारी हेडमास्टरों में उक्त तीनों ही ऐसे प्रभारी हेडमास्टर बच गए थे जो योगदान नहीं दे रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago