समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन परिसर में बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास दो गुटों के बीच हुए झड़प और मारपीट के बाद एक गुट के द्वारा जमकर हुए गोलीबारी की घटना मामले में रेल पुलिस ने कारवाई तेज कर दी है। जख्मी सानू झा के फर्द बयान पर दर्ज हुए प्राथमिकी में नामजद कोई भी आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। दलसिंहसराय पुलिस के सहयोग से रेल पुलिस द्वारा कुछ नामजद आरोपियों के घर पर बीते रात छापेमारी कर उनके परिजनों को हिरासत में लिया गया है।
हालांकि अब तक सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। इससे पहले रेल डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता ने भी घटनास्थल का मुआयना कर रेल थाना अध्यक्ष बीपी आलोक को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इधर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के राज्य सचिव नीलम देवी ने रेल थानाध्यक्ष से मिलकर इस घटना में नामजद बनाये गये कुछ लोगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग इस घटना में नहीं थे, उनका नाम भी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर साजिश के तहत दे दिया गया है। रेल पुलिस से उन्होनें उचित जांच की मांग की है, ताकि कोई निर्दोष इसमें ना फंसे, हालांकि जो भी दोषी हैं उनपर उन्होंने उचित कार्रवाई की भी मांग की है।
इधर नामजद आरोपी बनाए गए कुंदन यादव की बहन ने भी रेल एसपी, रेल डीएसपी और रेल थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने भाई को निर्दोष बताया है। कुंदन की बहन ने बताया कि उसका भाई कुंदन एक हफ्ते से ससुराल में है। उसके साले के निधन के बाद से ही वह ससुराल में श्राद्ध कर्म में शामिल है, घटना के समय भी वह ससुराल में ही था जो वहां लगे सीसीटीवी में साफ-साफ कैद है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…