Samastipur

समस्तीपुर शहर के मगरदही मुहल्ले में ‘किड्स एंड मॉम डांस’ और ‘जुम्मा क्लासेस’ का हुआ उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मगरदही मुहल्ले में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के द्वारा ‘किड्स एंड मॉम डांस’ और ‘जुम्मा क्लासेस’ का उद्घाटन किया गया। डांस क्लासेस के डायरेक्टर राजा गांधी और एमडी शिक्षा डेवरे के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मौके पर रिजुल इस्लाम शाहीन, अमित सिंह, डॉ. एनके आनंद, भोला कुमार, गौतम सिंह, रितेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के बाद विधायक के द्वारा बच्चों के बीच केक भी काटा गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फिटनेस रहने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डांस के द्वारा भी हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। मौके पर बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई, जिसे देखकर सभी दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। बता दे की डांस क्लासेस के साथ-साथ जुंबा क्लासेस होने के कारण आसपास की महिलाओं में बहुत ही उत्सुकता है। उद्घाटन के दिन ही कई महिलाओं ने भी अपना नामांकन कराया।

वहीं स्कूल ऑफ साॅकर के फाउंडर राजन गांधी के द्वारा बताया गया कि किड्स एंड मॉम जुम्मा और डांस क्लासेस स्कूल का सोकर के द्वारा संचालित एक ऐसी संस्था है जिसका मकसद बच्चों के साथ महिलाओं को भी फिटनेस के बारे में जागरूक करना है तथा उन्हें फिट रखना है। उन्होंने बताया कि अभी जुलाई महीने तक होने वाले नामांकन को बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। यहां मां और बच्चे एक साथ डांस सीख सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

8 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

14 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

19 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

19 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

19 घंटे ago