समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में से एक महिला यात्री का मंगलसूत्र छीन कर भाग रही महिला चोर को यात्रियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने महिला चोर को स्थानीय रेल पुलिस को सौंप दिया। जिसे रेल पुलिस पकड़ कर समस्तीपुर ले गई।
बताया जाता है कि समस्तीपुर से मिथिला एक्सप्रेस खुलने के बाद ही चोर यात्री महिला के पास आई थी। फिर दलसिंहसराय में ट्रेन जैसे ही रुकी, महिला चोर यात्री का मंगलसूत्र झपट कर भागने लगी। तभी अन्य यात्रियों कि मदद से पीड़ित के परिजनों ने फुर्ती दिखाकर महिला को पकड़ लिया। इस संबंध में ओपी आरपीएफ प्रभारी रामसूरत कुमार ने बताया कि महिला चोर को यात्रियों कि मदद से पकड़ा गया था जिसे जीआरपी पुलिस द्वारा समस्तीपुर ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक महिला कि पहचान नहीं हो सकी है।
मधेपुरा में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी…
बिहार की नीतीश सरकार ने लखीसराय के डीएम (जिलाधिकारी) मिथिलेश मिश्र को पद से हटा…
बिहार के मधेपुरा जिले में महज सात हजार रुपये रिश्वत लेते एक एसआई को विजिलेंस…
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर आम जनता…
बिहार में शराब बंदी 5 अप्रैल 2016 को लागू की गई थी। राज्य में शराब…
समस्तीपुर : जिले के विशनपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित दलित टोला में रविवार को…