Samastipur

दलसिंहसराय में 32 नम्बर रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण कराने का मुद्दा विधायक ने सदन में उठाया 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बिहार विधानसभा में स्थानीय विधायक आलोक मेहता ने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से दलसिंहसराय के 32 नंबर गुमटी पर आरओबी का मुद्दा उठा कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि आठ माह पूर्व उनके कैबिनेट मंत्री रहते दलसिंहसराय के 32 नंबर गुमटी पर प्रस्तावित आरओबी की स्वीकृति दी गई थी।

उक्त रोड ओवर ब्रिज में तत्कालीन महागठबंधन की सरकार द्वारा 70 प्रतिशत तथा केन्द्र सरकार द्वारा 30 प्रतिशत राशि देने की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन उक्त स्थल पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। इससे तीन प्रखंडों के लोगों, रोगियों, छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है। जनहित में अतिशीघ्र कार्यारंभ कराने की विधायक ने बिहार सरकार से मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

वास्तु विहार में इंजीनियर और काॅलेज कर्मी के अलग-अलग घरों में 24 लाख से अधिक के आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…

30 मिनट ago

मुसरीघरारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 ताले काटकर 18 लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…

42 मिनट ago

ठगी की रकम खपाने वाले 2 हजार 782 बैंक अकाउंट समस्तीपुर साइबर पुलिस के रडार पर

समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

7 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

23 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

23 घंटे ago