Samastipur

समस्तीपुर: घर से क्रिकेट खेलने के बहाने बुलाकर ले गये कुछ दोस्त, फिर ह’त्या कर नदी में फेंक दी ला’श

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया। रविवार को बूढ़ी गंडक नदी के गोराई घाट पर नदी में उपलाता हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 धोबगामा निवासी गुलाब पंडित के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है।

इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने संबंधित थाने की पुलिस को आवेदन दिया है। जिसके आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का दावा है कि दीपक को कुछ युवकों ने क्रिकेट खेलने के बहाने घर से बुला कर अपहरण कर लिया गया। जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। दीपक का शव एक दिन बाद मिला।

इधर शव मिलने की सूचना मिलते ही नदी तट पर लोगों की भीड़ जुट गयी। परिजनों में चीत्कार से इलाका दहल उठा। मृतक के परिजनों का कहना है कि शनिवार को खोजबीन करने पर जब दीपक का कोई सुराग नहीं मिला तो गुमशुदगी के संबंध में रविवार सुबह ही आवेदन देकर पुलिस को बताया गया। इसमें मालीनगर व हाजपुरवा के आधा दर्जन युवकों को आरोपित किया गया था। इस बीच शाम में दीपक का शव मिल गया। इधर पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाइट :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

5 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

5 घंटे ago