Samastipur

समस्तीपुर: अपहरण हुए युवक की पी’टकर की गई ह’त्या मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों सड़क जामकर किया हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर में किडनैप किए गए युवक की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही पर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम करके आवागमन को ठप्प कर दिया। गांव वालों ने बताया कि युवक को बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया और बूढ़ी गंडक नदी किनारे गोराई घाट पर फेंक दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चकमेहसी थाना अंतर्गत पूसा से कल्याणपुर मुख्य पथ में मालीनगर नोनफर चौक के समीप सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। इस दौरान ग्रामीण पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसपी से मिलने की मांग की।

ग्रामीणों ने आज मंगलवार सुबह सात बजे ही सड़क जाम कर दिया था। लोगों का कहना था कि मामले की सूचना देने के बाद भी चकमेहसी पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखा और जमकर हंगामा किया। जाम की सूचना मिलने पर चकमेहसी पुलिस मौके पर पहुंची तो गुस्साई भीड ने पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए जमकर सुनाया। गुस्साए लोग लगातार मांग कर रहे थे कि उन्हें एसपी से मिलना है। इसलिए एसपी को बुलाया जाए।

हालांकि थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उनकी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। बता दें कि मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 निवासी गुलाब पंडित के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार को बीते 28 जुलाई को घर से क्रिकेट खेलने के बहाने बुला अपहरण करने के बाद बेरहमी से पीट कर बदमाशों ने नदी में लाश फेक दी थी।

युवक के लापता होने के मामले में पिता ने थाने में सोमवार को आवेदन दिया था। पुलिस छानबीन कर ही रही थी की सोमवार की ही देर शाम में युवक का शव बूढ़ी गंडक में गोराई घाट से बरामद हुआ था। जिसके बाद पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव देर रात परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद मंगलवार को परिजनों ने सड़क जामकर अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों द्वारा मालीनगर व हाजपुरवा के ही आधा दर्जन युवकों को आरोपित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

50 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago