समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगराहा पुल पर बीती रात बाइक सवार अपराधी किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले लोडेड कट्टा एवं पांच कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी रामजपो यादव के पुत्र गुड्डू यादव के रूप में हुई है। बाइक सवार अपराधी पुलिस को किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार पुलिस बाजार के प्रमुख चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक सवार अपराधी गाड़ी घुमा कर भागने की कोशिश की। लेकिन जवानों ने दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर बाइक चला रहे अपराधी की कमर से एक देसी कट्टा, पाकेट से पांच गोली मिली।
अपराधी की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा हुई सख्ती से पूछताछ के बाद बरामद हथियार, गोली के संबंध में पुलिस ने बताया कि यह अपराधी प्रवृति वाले हैं। दूसरे जिले के थाना में भी कई कांड में जेल जा चुके हैं। थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ले ली है। पटना स्थित जेडीयू कार्यालय…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज आधिकारिक तौर पर जेडीयू का…
बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक…
बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…
समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं…