Samastipur

समस्तीपुर: विधुत वितरण में कटौती को लेकर आक्रोशित किसानों ने किया NH-122बी को घंटों जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बढ़ौना गांव में किसानों ने लगातार विधुत कटौती को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही हाजीपुर – बछवाड़ा एनएच-122बी को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। जाम कर रहे आक्रोशित किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि विधुत आपूर्ति में लगातार विभाग द्वारा अनियमितता बरती जा रही थी। नतीजतन खेती बाड़ी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि बढ़ौना गांव के उसरी चौर में सैकड़ों एकड़ भूमि में खरीफ फसल धान की बुआई होती रही है। अल्प वृष्टि पात होने की वजह से धान की रोपनी करने वाले किसानों के समक्ष पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बावजूद विधुत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से नहीं किए जाने से किसानों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है। जबकि इस ओर किसानों द्वारा कई बार स्थानीय फ्रेंचाइजी व कनीय अभियंता को स्मारित भी किया गया मगर इस दिशा में कोई सुनवाई नहीं हुई। विधुत आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं रहने से खरीफ फसल धान की बुआई में किसानों को काफी बाधा उत्पन्न हो रही है। किसानों को बिजली नहीं मिलने से उनकी धान की फसल में नुकसान होने की संभावना है।

सड़क जाम में पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुंवर, सरपंच प्रेम कुमार पासवान,पूर्व उप मुखिया संजीव कुमार बेनी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार कुंवर, किसान हरिद्वार कुंवर, अवधेश कुंवर, सरोज कुंवर, पवन कुंवर, धनंजय कुंवर, राजीव कुंवर सहित दर्जनों किसानों सड़क जाम कर विधुत आपूर्ति नियमित करने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम से हाजीपुर- बछवाड़ा मुख्य पथ पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। जिससे कई घण्टे तक आवागमन अवरुद्ध रहा। समाचार प्रेषण तक किसी भी अधिकारी के नहीं आने के कारण सड़क जाम जारी रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago