समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना अंतर्गत पूसा प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत के वार्ड संख्या-8 में बीते रात एक युवक ने अपने पिता को धारदार हथियार से कई बार हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पिता को आनन-फानन में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि जख्मी मनोज मांझी को उनके ही पुत्र अर्जुन मांझी ने पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार से हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग सन्न रह गये। घटना के संबंध में गांव के लोग खुलकर कुछ बताने के बजाय मौन साधे हुए हैं। हालांकि दबीं जुबान कुछ लोगों ने बताया कि देर रात पिता व पुत्री के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उसी दौरान पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पिता मनोज मांझी के शरीर पर कई जख्में आई। हल्ला होने पर आसपास के लोग जागे और पीड़ित के घर पर पहुंचे।
बताया गया है कि सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद परिजन जख्मी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के किसी अस्पताल में ले गये। लोगों की मानें तो परिवार में जख्मी के पिता के अलावा पत्नी, एक विवाहित पुत्री व दो पुत्र है। आरोपी युवक बड़ा पुत्र बताया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि पुत्र द्वारा पिता को जख्मी किये जाने की जानकारी मिली है। लेकिन अब तक कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन आने पर समुचित कारवाई की जायेगी।
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…