तस्वीर : फाइल फोटो
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले की पीड़ित महिलाएं व युवती निर्भिक व बेहिचक होकर अब महिला पुलिस को पीड़ा सुना सकेंगे। इसके लिए पुलिस ने जिले के 25 थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है। जहां एक महिला पदाधिकारी हमेशा तैनात रहेंगीं।साथ ही पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनेगी और त्वरित कार्रवाई करेंगी। एसपी विनय तिवारी ने जिले के 25 थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है। यहां पीड़ित महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, छेड़खानी, यौन-उत्पीड़न सहित अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं/ शिकायतें सुना सकेंगी।
यहां दर्ज होने वाली सभी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण तथा पीड़ित महिलाओं की ससमय सहायता करने/ न्याय दिलाने के उद्देश्य से थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। अच्छी बात तो यह है कि सभी महिला हेल्प डेस्क पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के द्वारा महिला पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है, जहां पीड़ित महिलाएं निःसंकोच तथा बेहिचक अपनी समस्याएं/ पीड़ा महिला पदाधिकारी को सुना सकेंगी।
यहां तैनात पुलिस अवर निरीक्षक महिला पुलिस पदाधिकारी की तैनाती के साथ- साथ इनका मोबाईल नंबर भी जारी किया गया है। महिला हेल्प डेस्क के साथ- साथ महिलाएं एवं बच्चे महिला हेल्प डेस्क पर पदस्थापित पदाधिकारी के मोबाईल पर भी फोन कर अपनी समस्या बता सकेंगे। जिसका ससमय निराकरण किया जाएगा। बताया गया है कि उक्त थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायत सुनने से लेकर उनकी काउंसिलिंग करने तक की व्यवस्था होगी। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई किये जाने की बातें कही गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…