समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वैसे मदरसे जहां प्रबंध समिति गठन का तीन साल पूरा हो चुका है फिर भी नया प्रबंध समिति गठित किए बिना संचालित हैं, उन मदरसों के मौलवी व प्रभारी प्रधान मौलवी पर कार्रवाई होगी। यह हिदायत बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने डीईओ को दिया है। बोर्ड के सचिव अब्दुल सलाम अंसारी ने डीईओ कामेश्वर गुप्ता को आदेश दिया है कि वे अपने स्तर से यह देखें कि कौन कौन मदरसा ऐसे हैं जहां प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। फिर भी संचालित हैं।
डीईओ को आदेश दिया गया है वे ऐसे मदरसे के वेतन भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करें। इस बीच बोर्ड ने नया प्रबंध समिति गठित किए बिना संचालित मदरसे के कार्य पर रोक लगा दी है। उन मदरसों के मौलवी व प्रभारी प्रधान मौलवी को आदेश दिया गया है कि वे अविलंब बोर्ड को नई प्रबंध समिति का गठन करा लें जिसके लिए आवश्यक कागजात अनुमोदन के लिए मदरसा बोर्ड को भेजें। बता दें कि जिले के मदरसे को बोर्ड से प्रबंध समिति के तीन साल के कार्यकाल के लिए अनुमोदन दिया गया है।
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…