समस्तीपुर : बीते 27 जून को समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर से पटना एसटीएफ के हत्थे चढ़े समस्तीपुर के तीन लाख के इनामी अपराधी कुख्यात रविन्द्र सहनी को पश्चिम बंगाल की हावड़ा सिटी पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया तो कई हावड़ा में साढ़े 3 किलो सोना और 20 लाख के डायमंड ज्वेलरी लूटकांड मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।
रविंद्र सहनी से पूछताछ के बाद दलसिंहसराय आई बंगाल पुलिस की टीम ने शहर के मालपुर से रामशगुन महतो की पत्नी आशा देवी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को न्यायालयी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत गिरफ्तार महिला के साथ पुलिस टीम वापस लौट गई। हालांकि महिला के पास से क्या कुछ बरामद हुआ है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो रविंद्र सहनी हावड़ा में हुए सोना लूटकांड में शामिल था और लूटकांड की घटना को अंजाम देने के बाद वह दलसिंहसराय में आशा देवी के यहां आकर रह रहा था। उसने महिला को कई स्वर्ण आभूषण भी दिये। जिसे महिला ने दलसिंहसराय शहर के ही एक स्वर्ण कारोबारी को औने-पौने दामों पर बेचा भी। लाखों रुपए के आभूषण को लेकर उक्त स्वर्ण कारोबारी हजारों रूपयों के आंकड़ों में आशा देवी को नगद दिया करता था। बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में उक्त स्वर्ण कारोबारी को भी पुलिस उठा सकती है।
यहां बता दें कि कोलकाता के डोमरुज इलाके में बीते 11 जून को आभूषण दुकान में हुई डकैती मामले में आरोपित रविन्द्र सहनी की भूमिका मानी जा रही है। इस मामले में हावड़ा सिटी पुलिस आरोपित रविंद्र सहनी को बिहार पुलिस से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद बंगाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय की महिला आशा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि रविन्द्र सहनी समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव का रहने वाला है। उसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर में हत्या, डकैती, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह देश के दूसरे कई राज्यों में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। समस्तीपुर में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के सात से अधिक मामलों में वांछित रह चुका है। पिछले साल दिसंबर माह में बेगूसराय के नगर थाना इलाके में स्थित रत्न मंदिर ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। हाल ही में पुलिस मुख्यालय से रविन्द्र सहनी के विरुद्ध तीन लाख के इनाम की घोषणा की गई थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…