समस्तीपुर :- समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर मोहनपुर में छापेमारी करते हुए शराब लोड एक ट्रक को जब्त किया। जब्त ट्रक में आटा, भूसा व चोकर के नीचे शराब छिपाकर ले जाया जा रहा था। जब्त ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जब्त ट्रक पंजाब से लाने की सूचना है। जिस पर 3 हजार 504 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही 100 पैकेट आटा एवं 200 पैकेट भूसा/चोकर लदा हुआ था। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर की पहचान लुधियाना के रायकोट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 प्रेम नगर निवासी बलवंत सिंह के पुत्र सुखविंदर सिंह के रूप में की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…