समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 165 से घर लौट रही दो बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सदर अनुमंडल 2 कार्यालय कल्याणपुर में डीएसपी विजय महतो ने प्रेस वार्ता में बताया गया कि मालीनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 165 से घर लौट रही दो बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था।
मामले में परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छह घंटे में दोनो बालिका सहित तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी ने बताया कि मालीनगर डीह टोला के बजरंगी कुमार ने थाने में आवेदन दिया था कि उसकी 3 वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी व उसके पड़ोसी अरविंद कुमार की 4 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 165 में पढ़ने गई थी। वह वापस नही लौटी है।
घटना बीते शनिवार की थी। वहीं दोनो बालिका को सड़क की ओर एक परिया रास्ता से बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। तत्काल हरकत में आई पुलिस ने सूचना पर समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग हनुमान मंदिर के पास से बालिका सहित दो बदमाशो को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशो में मालीनगर डीह के मोनू कुमार, शत्रुधन पासवान शामिल था।
वहीं घटना में षड्यंत्रकारी मालीनगर डीह के श्याम महतो की पत्नी सीमा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कांड के उद्भेदन में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी, अपर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, मुसरीघरारी थाना के शैलेंद्र कुमार,चकमेहसी थाना के सिपाही नईमुद्दीन, नागेंद्र कुमार, मोहित कुमार भारती आदि शामिल थे।
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…